उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज एक बार फिर अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। आज जारी की गई इस लिस्ट में 18 आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। इससे पहले आप ने पहले जारी की गई सूची में उत्तराखंड 24 अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था।
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर जारी की गई दूसरी सूची की जानकारी दी है। इस प्रकार आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में 42 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। बता दें कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं। इस प्रकार से अभी पार्टी को 28 प्रत्याशियों की और घोषणा करनी है।
ये हैं आप की दूसरी सूची में जारी 18 प्रत्याशियों के नाम
- गुड्डू लाल – थराली (एससी)
- सुमंत तिवारी – केदारनाथ
- अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी
- नवीन पिरशाली – रायपुर
- रविन्द्र आनंद – देहरादून कैंट
- त्रिलोक सिंह नेगी – टिहरी
- राजू मौर्य – डोईवाला
- ममता सिंह – ज्वालापुर (एससी)
- मनोरमा त्यागी – खानपुर
- गजेंद्र चौहान – श्रीनगर
- अरविंद वर्मा – कोटद्वार
- नारायण सुराड़ी – धारचूला
- प्रकाश चंद्र उपाध्याय – द्वाराहाट
- तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर
- सागर पांडेय – भीमताल
- डॉ भुवन आर्य -नैनीताल (एससी)
- जरनैल सिंह काली – गदरपुर
- कुलवन्त सिंह (किच्छा)



