- उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किया गया सम्मानित
- जिलाधिकारी सुहास एल वाई रहे मुख्य अतिथि
ग्रेटर नोएडा : देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस आयुक्त आलोक सिंह द्वारा जवानों को गणतंत्र दिवस की संकल्प शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के प्रशंसा चिन्ह् एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से पुरस्कृत किया गया।
ऑपरेशनल कार्य के लिये ‘‘पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. का प्रशंसा चिन्ह्‘‘ निम्लिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को दिया गया
- विशाल पाण्डेय अपर पुलिस उपायुक्त गोल्ड
- महेन्द्र सिंह देव सहायक पुलिस आयुक्त गोल्ड
- अवधेश प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक सिल्वर
- अनुज कुमार उप निरीक्षक सिल्वर
- संदीप मलिक मुख्य आरक्षी सिल्वर
- कुलदीप कुमार मुख्य आरक्षी सिल्वर
- संजीव कुमार आरक्षी सिल्वर
ऑपरेशनल कार्य के लिये ‘‘पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह्‘‘निम्लिखित पुलिसकर्मियों को दिया गया।
- राजपाल सिंह निरीक्षक गोपनीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह्
- अजय सिंह चाहर निरीक्षक उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
- सुधीर गिरी मुख्य आरक्षी उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह
- दीपक पाल प्र0 परिचालक प्रशंसा का प्रशस्ति पत्र
इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त द्वारा 21 अधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्रों से पुरस्कृत किया गया। परेड में यातायात पुलिस की प्लाटून को सर्वश्रेष्ठ टोली प्रथम घोषित किया गया एवं पीएसी की प्लाटून को द्वितीय घोषित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय भारती सिंह एवं कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान एचसीएल फाउंडेशन व गौतमबुद्धनगर पुलिस के सहयोग से संचालित नन्हे परिंदे कार्यक्रम व अन्य सहयोगी पहलों में साथ आने वाली संस्थाओं जैसे चेतना संस्था, जेनपेक्ट, टेकमहिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल, प्रकाश हॉस्पिटल, यथार्थ हॉस्पिटल, डीएलएफ ग्रुप, शीला फोम, सीपी प्लस, एल्फ सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, रीजनल एप्रेल्स कल्टर्स को भी सम्मानित किया गया।



