yashpal-benam

पौड़ी : पूर्व विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने सोमवार को पौड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के लिए विधानसभा क्षेत्र ल्वाली एवं कल्जीखाल बाजार में चुनावी जनसभा कर वोट मांगे। आज सुबह सबसे पहले पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा प्रत्याक्षी राजकुमार पोरी के साथ पौड़ी नगर क्षेत्र के वार्ड-9 में जंसम्पर्क किया। उसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत पौड़ी विकास खण्ड के गगोड़स्यूं घाटी के ल्वाली में आयोजित जनसभा में उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याक्षी पोरी के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताने की अपील की। इस दौरान जनसभा में कई लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्य ली। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ने सभी का फूलमालाओं से स्वागत किया।

उसके बाद यशपाल बेनाम और भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी विकासखण्ड कल्जीखाल के कल्जीखाल बाजार पहुंचे। जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष बेनाम ने जनसभा को संबोधित करते हुए आने वाली 14 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है। जिसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कल्जीखाल की जनता से कहा कि आपने जिस प्रकार मुझे 2007 में आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजा था, उसी प्रकार राजकुमार पोरी को भी जिताकर भेजना है।

उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भी अपील की वह राजकुमार पोरी के लिए मेहनत करें। क्योंकि राजकुमार पोरी जनता की पसंद के प्रत्याक्षी हैं। आप लोगो के ही सर्वे पर उन्हें भाजपा ने प्रत्याक्षी बनाया है। आप लोग भी यही चाहते थे। आपको लोगो ने उन्हें भारी मतों से जिताकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाकर केन्द्र में मोदी जी के हाथ मजबूत करने है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने बताया कि वह कई सालों से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जनता के बीच बने हुए हैं। वह गत तीन सालों निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच बने हुए है। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और धैर्य आज काम आया और आज पार्टी ने उन्हें मैदान में उत्तरा है। अब आप लोगो की बारी है कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर आशीर्वाद देकर धामी जी और मोदी जी का हाथ मजबूत कर एक बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें। ताकि रुके हुए विकास कार्यों को डबल इंजन की सरकार पूर्ण कर सकें।

जनसभा में भाजपा के दावेदार रहे इंजीनियर गणेश चन्द्रा, सांसद प्रतिनिधि प्रह्लाद सिंह रावत, जिला मंत्री युवा मोर्चा भारत भूषण नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलानं, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र खुगशाल, सैनिक प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता प्रमोद रावत, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष संतोष चंदोला, भाजपा मंडल प्रभारी अरुण कुमार, मण्डल महामंत्री रविंद्र बिष्ट, भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा देवी, ग्राम प्रधान गुठिंडा विनीता चंदोला, सुमित्रा देवी, प्रमिला बिष्ट, जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया प्रभारी संगीता रावत आदि मौजूद थे। सभा का संचालन मनोज नैथानी महामंत्री ने किया।

जगमोहन डांगी