उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंडी सौड़ तहसील के अंतर्गत गंगोत्री राजमार्ग पर कोटी गाड़ के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन के खाई में गिरते ही उसमे में आग लग गई। इस हादसे में वाहन सवार 6 लोगों की मौत हो गई।
हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम रेस्क्यू करने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गई है। मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था, इसी दौरान कंडीसौड़ से पहले कोटीगाड़ में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया। लोगों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वो मौके पर पहुंचे। लोगों ने वाहन में लगी आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, तब तक लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल थी। सभी पर्यटक पश्चिम बंगाल के निवासी थे।



