Hinsriyakhal

देवप्रयाग: राजकीय इण्टर कॉलेज हिंसरियाखाल, ब्लॉक-देवप्रयाग, जिला-टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है. विद्यालय का एक छात्र गौरव उमरियाल का “गणितीय मॉडल मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. हर्षमणि पाण्डेय, प्रवक्ता-गणित के कुशल मार्गदर्शन में NCERT नई दिल्ली द्वारा “बच्चों के लिए 47वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी” में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया।

उल्लेखनीय हैं कि इस छात्र का गणितीय मॉडल राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ था। विद्यालय परिवार ने छात्र की इस विशिष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामदयाल तथा समिति के सदस्यों ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बीएन डोभाल ने छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और छात्र को बधाइयाँ प्रेषित की। विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दुबे ने छात्र के इस प्रदर्शन को जिले की बड़ी उपलब्धि बताया तथा छात्र को बधाई दी है। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने गौरव की इस उपलब्धि की सराहना की।Hinsriyakhal