द्वाराहाट: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट (अल्मोड़ा) की छात्रा मनीषा आर्या द्वारा अपनी मार्गदर्शक शिक्षिका सोनिका नेगी के कुशल मार्गदर्शन में “भावी कृषि पद्धतियां समाधान एवं चुनौतियां” विषय पर बनाया गया विज्ञान मॉडल 47वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया गया।
मार्गदर्शक शिक्षका सोनिका नेगी ने बताया कि राज्य स्तर से छात्रा का विज्ञान मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ था। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। विज्ञान समन्वयक विनोद राठौर ने छात्रा के इस प्रदर्शन को जिले की बड़ी उपलब्धि बताया। ब्लॉक समन्वयक ने बाल वैज्ञानिक मनीषा और मार्गदर्शक शिक्षिका को शुभकामनाएं दी।
मार्गदर्शक शिक्षिका विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने हेतु सदैव तत्पर रहती है। उनके दो मॉडल राज्य में प्रथम स्थान पर चयनित हुए थे। जिसमें से मनीषा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हुआ।