यमुना एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से हादसा, महिला कंडक्टर की हालत गम्भीर

0
288

ग्रेटर नोएडा: रविवार शाम को यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक यूपी रोडवेज की एक बस का अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर जा पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 20 सवारियां बैठी थी। इस हादसे में ड्राइवर व महिला कंडक्टर समेत छह लोग घायल हो गए। अन्य सवारियां सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे के कर्मियों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला कंडक्टर की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ डिपो की एक बस रविवार शाम सवारियों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा आ रही थी। दनकौर स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के नजदीक पहुंचने पर अचानक बस का टायर फट गया। संतुलन बिगड़ जाने से बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर पहुंच गई। हादसे में बस की महिला कंडक्टर विमलेश, ड्राइवर असगर और हेल्पर महेश समेत 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला कंडक्टर की हालत गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार अन्य लोगों को चोट नहीं लगी है। हादसा टायर फटने की वजह से हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here