Home उत्तराखण्ड श्रीनगर में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त...

श्रीनगर में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए वाहन, मची अफरा-तफरी

wo vehicles collide head-on in Srinagar

श्रीनगर गढ़वाल : नेशनल हाईवे-58 पर आज सुबह श्रीनगर में उफलड्डा के पास एक निजी कार का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मैक्स से जा टकराया। आमने सामने की टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि दोनों  वाहनों में सवार लोग भी चोटिल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर कोतवाली से चीता पुलिस मौके पर पहुंची। चोटिल लोगों को घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार देकर दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। दोनों वाहनों में चालक सहित सात लोग सवार थे।