Acid attack on girl in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा पर तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में (द्वारका मोड़) के पास आज सुबह एक बाइक सवार युवक में 12वीं की एक छात्रा पर तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिसके बाद इस छात्रा को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसिड अटैक की शिकार हुई पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना द्वारका मेट्रो स्टेशन से पहले तिरंगा चौक के पास हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पता चला है कि नीले रंग की बाइक पर दो लड़के पहुंचे थे। उन्होंने लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका है। वह एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित छात्रा जब स्कूल जा रही थी तभी आरोपी ने एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया। द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास लड़के ने लड़की के मुंह पर तेजाब फेंका गया है। पीड़िता मोहन गार्डन में किराए के मकान में रहती है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे सामने आए इस तेजाब कांड का मास्टरमाइंड कौन है? ऐसे सवालों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की पड़ताल जारी है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, “घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसा किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था।”

डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीड़िता का इलाज चल रहा है और वो 8% जली हुई है। उसकी स्थिति स्थिर है। मामले में एक लड़के को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ की जा रही है और मुख्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए हमारी टीम कोशिश कर रही है, कार्रवाई जारी है।

स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

दिल्ली में हुए एसिड अटैक की खबर जंगल की आग की तरह फैली। एसिड हमले की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन का अमला फौरन हरकत में आया। इस बीच दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने इस वारदात को लेकर नाराजगी जताई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने द्वारका एसिड अटैक केस में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। दिल्ली महिला आयोग ने द्वारका में एक 17 वर्षीय लड़की पर एसिड हमले की घटना के बाद एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगने के लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं: दिल्ली पुलिस