Home दिल्ली-एनसीआर उत्तर भारत भीषण शीतलहर-कोहरे की चपेट में, दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल, कई...

उत्तर भारत भीषण शीतलहर-कोहरे की चपेट में, दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल, कई जगहों पर विजिविलिटी जीरो, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

North India in grip of severe cold wave-fog, visibility zero at many places

पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। वहीं दिल्ली एनसीआर में बुरा हाल है। दिल्ली और आसपास क्षेत्रों में आज सुबह भी शुरुआत घने कोहरे से हुई। जिसकी वजह से यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। सड़कों पर लोगों का विजिबिलिटी कम होने की वजह से आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के सितम के बीच दिल्ली-यूपी समेत ज्यादातर जगहों पर 15 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आज सुबह धूप गायब हो गई । उत्तराखंड के मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में सर्दी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, जबकि जम्मू के कटरा में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजस्थान के जोबनेर में पारा माइनस 2.5 डिग्री तक जा गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी के बाद इन राज्यों में कोहरा कम होगा। उत्तर भारत और देश के पूर्वी हिस्सों में धुंध की की वजह से 480 से अधिक ट्रेनों और 25 से अधिक उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री तक जा पहुंचा।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले तीन दिनों से राजधानी का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हो रहा है। यानी हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे के चलते आम जन जीवन पर अस्त-व्यस्त हो गया है । जिसका असर सड़क यातायात से लेकर रेल सेवा और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 30 विमानों की उड़ान पर असर पड़ा है।

वहीं, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आने-जाने वाली उत्तर रेलवे की दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। दिल्ली में अगर आज की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे के करीब सफदरजंग के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.8 दर्ज किया गया. वहीं, विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई। पालम इलाक में न्यूनतम तापमान 5.8 दर्ज किया गया। वहीं, इस इलाके में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद कम है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, कोलकाता समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आने-जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें देर से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली की एक फ्लाइट को डायवर्ट भी किया गया है। हालांकि, अभी तक उड़ानें रद होने की खबर नहीं है।