Dehradun News: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 6 मार्च से 10 मार्च 2023 तक मुद्रा सप्ताह के अंतर्गत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देहरादून के मुद्रा प्रकोष्ठ व विभिन्न शाखाओं (देहरादून क्षेत्र) द्वारा सिक्कों का वितरण करवाया गया।
इस उपलक्ष में आयोजित कैंप मे ग्रहकों को सिक्कों व छोटी मुद्रा के नोट के बारे मे जानकारी गई। मुद्रा प्रकोष्ठ (देहरादून) के प्रबन्धक हेमन्त सिंह नेगी द्वारा सिक्कों के बारे मे भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करने के बारे में बताया गया।
कैंप का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, देहरादून के क्षेत्र प्रमुख लोकनाथ साहू के मार्ग दर्शन में किया गया। कैंप में उप क्षेत्रप्रमुख अजय कुमार मसन्द, मुद्रा प्रकोष्ठ के प्रबन्धक हेमंत सिंह नेगी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रबन्धक डी. के. चौधरी, दयाशंकर, अदित्या गुप्ता, आशीष कुकरेती, हरीश चन्द्र सिंह नेगी, सचिन कुमार , नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।