IDBI Recruitment 2023: IDBI बैंक की द्वारा एग्जीक्यूटिव के 1036 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। है। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 24 मई 2023 को शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यार्ती IDBI बैंक की अधिकारिक वेबसाइट https://www.idbibank.in पर जाकर 7 जून 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट 2 जुलाई 2023 को किया जाएगा। अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी अवश्य पढ़ लें।
IDBI Recruitment 2023 Educational qualification: कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री/कम्प्यूटर का नॉलेज होना चाहिए।
IDBI Recruitment 2023 Age Limit: 20 से 25 साल के बीच होना चाहिए। एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
IDBI Recruitment 2023 selection process: कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन टेस्ट/डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन/ प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के लिए 200 अंक तय हैं। इसमें रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
IDBI Recruitment 2023 Application Fee : कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए देने होंगे। SC, ST के कैंडिडेट्स के लिए 200 रुपए शुल्क के रूप में देना होगा।