पौड़ी: शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन बीआरसी पोखड़ा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद पौडी गढ़वाल में ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्नयन एवं निर्वाचन गोष्ठी का आयोजन बीआरसी पोखड़ा में आयोजित किया गाया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, वरिष्ठ सयुँ. मंत्री विपिन रांगण, जिला उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, बीआरसी समन्वयक मनोज रावत, प्रधान सहायक पाण्डे जी, अरविन्द आलोक, बीरेन्द्र रावत, द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
आज शिक्षकों के सामने विभिन्न चुनौतियां है। जिसके लिए शिक्षकों को समयानुसार अपने को अपडेट करना पडेगा। प्रथम सत्र शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के मुख्य बिन्दुओं में घटती हुई छात्र संख्या, छात्रों के सर्वागीण विकास पर चर्चा, शिक्षण एवं पठन पाठन मे नवाचारी शिक्षा, आईसीटी तथा शिक्षा के विकास हेतु छात्र शिक्षक और अभिभावक समन्वय एवं विभागीय डायटऔर एससीईआरटी कार्यक्रमों की सफलता एवं उसमें समन्वय स्थापित करना, महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भगत भण्डारी जिला मंत्री मुकेश काला वरि० संयु मंत्री विपिन रांगण पर्यवेक्षक सुरेश पॉथरी अतुल सुयाल, बीआरसी समन्वयक मनोज रावत, बीरेन्द्र रावत, विपिन पाँथरी, अरविन्द आलोक, दिनेश नेगी, गिरीश सुन्दरियाल, प्रा०शि० संघ के अध्यक्ष संजय गुँसाई, मंत्री जयपाल भण्डारी आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन गिरीश सुन्दिरियाल द्वारा किया गया।
द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जिसमें अरविन्द आलोक पूर्व अध्यक्ष को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गुसाई, मंत्रीविनोद सिंह रावत, कोषाध्यक्ष- बीरेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री पूजा समेत सभी सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
जिलाध्यक्ष भगत सिंह भण्डारी, जिला मंत्री मुकेश काला, वरिष्ठ सयुँ मंत्री विपिन राँगण समेत समस्त जिलाकार्यकारणी ने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद पौडी गढ़वाल में विकास क्षेत्र शाखा पोखड़ा के समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थ हित में निस्वार्थ भाव से सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।