उत्तराखंड निकाय चुनाव: उत्तराखंड निकाय चुनावों में बीजेपी के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे व संगठन के खिलाफ काम कर रहे बागियों को पार्टी ने छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा पौड़ी कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी सूची में कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
पौड़ी में भाजपा ने 9 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से किया निष्कासित
नगर पालिका परिषद पौड़ी में अध्यक्ष व वार्ड मेंबर के पदों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे 9 पदाधिकारियों को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। जिनमे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी और उनकी पत्नी हिमानी नेगी, बीरा भंडारी, प्रियंका भंडारी थपलियाल, कुसुम चमोली, शुभम रावत, दिनेश बिष्ट, राकेश गौरशाली, रंजना और प्रियंका बहुगुणा आदि शामिल हैं.
श्रीनगर में भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता
श्रीनगर नगर निगम में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ रहे बागियों में लखपत भंडारी-जिला उपाध्यक्ष, आरती भंडारी, विजय चमोली, सुरजीत अग्रवाल, दीपक उनियाल, संदीप रावत, सूरज हिमलियाज समेत 7 को बीजेपी ने 6 साल के लिए से निष्काषित कर दिया है। इसके अलावा नगर पंचायत सतपुली में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सत्यनारायण बेदी को भी बीजेपी ने 6 साल के लिए से निष्काषित कर दिया है।
चमोली में भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता
बंसती देवी-जिला कार्य समिति सदस्य, हरिबोध खत्री-जिला कार्यसमिति सदस्य, पंकज सजवाण- जिला कार्य समिति सदस्य एवं युवा मोर्चा नेता, चंदन सिंह रावत-नंदप्रयाग के मंडल मंत्री, संपूर्णानंद डिमरी, उषा सती-पूर्व सभासद, सौरभ गांगुली, दीपक बिष्ट-वरिष्ठ कार्यकर्ता, सुशीला देवी-बूथ अध्यक्ष, संतोष कुमार-महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, सुरेंद्र लाल और हिमांशु शाह-वरिष्ठ कार्यकर्ता
रुद्रप्रयाग में भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता
रुद्रप्रयाग में बीजेपी ने विजय राणा-ऊखीमठ नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष, सुशील गोस्वामी-पूर्व मंडल मंत्री अगस्त्यमुनि को 6 साल के लिए से निष्काषित कर दिया है।
उत्तरकाशी में भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता
उत्तरकाशी में बीजेपी ने भूपेंद्र सिंह चौहान-पूर्व पालिकाध्यक्ष, अमीचंद शाह-पूर्व जिलाध्यक्ष, यशवंत कुमार-पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अजय सिंह रावत-शक्ति केंद्र संयोजक को 6 साल के लिए से निष्काषित कर दिया है।
टिहरी में भाजपा से निष्कासित पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता
टिहरी में बीजेपी ने अनुसूया नौटियाल, विक्रम कठैत, निर्मला उनियाल और नागचंद सिंह पंवार (सभी अलग-अलग नगर निकाय में अध्यक्ष के बागी प्रत्याशी), उर्मिला राणा, राजवीर पंवार, अरविंद मखलोगा, निशा नेगी, राहुल कोटियाल, राजेंद्र रावत, अभिषेक शर्मा, नरेश कुमाईं, संजय सिंह पोखरियाल एवं होशियार सिंह वार्ड सदस्य के बागी प्रत्याशी को 6 साल के लिए से निष्काषित कर दिया है।