श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र निखिल यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा 2024 पास कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। निखिल यादव वर्तमान में विश्वविद्यालय के बीएड पाठ्यक्रम के छात्र हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और निरंतर प्रयास ही उन्हें इस सफलता तक ले गया।
निखिल यादव ने अपनी स्नातक की पढ़ाई आईएमई कॉलेज से की। जबकि, एमए पॉलिटिकल साइंस की डिग्री ग्लोकल यूनिवर्सिटी से हासिल की। अब एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएड कर रहे हैं। निखिल वर्तमान में डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र में गढ़वाल विवि के छात्रों को मध्यकालीन भारत का इतिहास विषय भी पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा छात्रों को यूपीएससी तथा राज्य लोक सेवा आयोग के बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। निखिल की सफलता पर डॉ. अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के अभ्यर्थी ने खुशी जाहिर की है।
डा अंबेडकर उतकृष्टता केन्द्र के समन्वयक प्रो एमएम सेमवाल ने कहा कि निखिल की सफलता हमारे छात्रों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। इससे छात्र मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे जो छात्र यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए निखिल की सफलता उनमें उनमें उत्साह का संचार करेंगी।
निखिल को इंटरव्यू में उनसे भारत-तालिबान संबंध, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम (SC/ST Act), जेट प्रोपल्शन, आंतरिक सुरक्षा, भारतीय दर्शन एवं पश्चिमी दर्शन जैसे विषयों पर कई गहन सवाल पूछे गए। जिस पर निखिल ने आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। निखिल की 555वीं रैंक है।
निखिल यादव ने छात्रों को परीक्षा में सफलता के लिए संदेश दिया है सबसे पहले एक वजह ढूंढनी है जो आपको मोटिवेट करें। उसके बाद स्ट्रेटजी बनानी चाहिए और टाइम टेबल बनाना बहुत जरूरी है। निखिल की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एम। एम. एस. रौथाण, कुलसचिव प्रो आर के ड्योढी, वित्त अधिकारी डॉ संजय ध्यानी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओपी गुसाईं, डॉ अम्बेडकर उत्कृष्टता केंद्र के समन्वयक प्रो. एम. एम. सेमवाल, तथा विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।