Yamuna Authority regional office in Mathura

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मथुरा में अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोल दिया है. प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने मंगलवार को मथुरा में क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

प्राधिकरण द्वारा मथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी व शासन से अनुमोदित अर्बन नोड में अन्य विकास कार्यों को गति प्रदान करने व भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को गति देने हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों पर गीता शोध संस्थान वृंदावन में यह कार्यालय स्थापित किया गया।। इस कार्यालय की स्थापना हेतु नगेन्द्र प्रताप, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज कार्यालय के उद्घाटन में मथुरा के धर्माचार्यों द्वारा मंत्रोचारण किया गया तथा प्राधिकरण कार्यालय परिसर में भगवान बांके बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही कार्यालय के सभा कक्ष में हेरिटेज सिटी की विशेषताओं के संबंध में नियोजन विभाग व कंसलटेंट सी बी आर ई द्वारा प्रस्तुतिकरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में गीता शोध संस्थान में नृत्य कला सीख रही बालिकाओ द्वारा कृष्ण की मनमोहक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सांस्कृतिक नृत्य कला के संवर्धन हेतु गीता शोध संस्थान को पाँच लाख रुपये की धनराशि प्राधिकरण फण्ड से देने की घोषणा की गई।।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह के साथ साथ नगेन्द्र प्रताप, अपर मुख्य कार्यापक अधिकारी, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, शैलेंद्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी, राजेंद्र भाटी महा प्रबंधक परियोजना, आनंद मोहन सिंह निदेशक हॉर्टिकल्चर, नंद किशोर सुंदरियाल स्टाफ ऑफिसर, वीरेंद्र सिंह डी जी एम, वरिष्ठ प्रबंधक राजबीर सिंह, मनोज धारीवाल, सुभाष चंद्र आदि सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।