पौड़ी: हिमालय क्रांति पार्टी द्वारा 8 जून से 15 जून तक पौड़ी जनपद में चलाए गए जन संपर्क यात्रा अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यात्रा के पूर्ण होने के पश्चात् पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक चिंतन बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने की।
बैठक में जन संपर्क यात्रा के दौरान जनता से मिले फीडबैक और अनुभवों पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं, उनकी अपेक्षाओं और स्थानीय मुद्दों को समझते हुए पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जल्द ही संगठन में उनकी क्षमता और अनुभव के अनुरूप जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी, ताकि जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाया जा सके।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत्त बेलवाल, सल्ट विधानसभा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह बंगारी, पौड़ी जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत, अमर सिंह मेहरा, महेश डोर्बी, कुलवंत सिंह नेगी, महेश आर्य, देवेंद्र सिंह गुसाईं, राम सिंह रावत, बुद्धि बल्लभ सती तथा बृजेश चंद्र सहित कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी नेतृत्व ने बताया कि यह जन संपर्क यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान थी, जिसका उद्देश्य आम जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करना है। पार्टी भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से संवाद बनाए रखेगी।