पौड़ी: संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के जनपद हरीद्वार के रुड़की स्थानांतरण के पश्चात 2022 बैच की आईएएस अधिकारी दीक्षिता जोशी ने शुक्रवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी का कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने टीमवर्क के साथ विकास कार्यों को गति देने और जनहित को सर्वोपरि रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर व्यापार सभा पौड़ी अध्यक्ष विनय शर्मा, सभासद अरविंद रावत, सभासद प्रवीण असवाल, नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा, कानूनगो सुदामा सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल, पेशकार राकेश कोली, राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप, संजय नेगी, बिजेंद्र नेगी, अमित समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कानूनगो सुदामा सिंह रावत ने किया।
जग मोहन डांगी