ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर 400 करोड़ रुपये के निवेश से हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करेगा बी.के. सेल्स कॉर्पोरेशन। उत्तर भारत में डिजिटल अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बी.के. सेल्स कॉर्पोरेशन ने यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अत्याधुनिक हाइपरस्केल डेटा सेंटर विकसित करने की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व कैलटेक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) के पूर्व छात्र करण गुप्ता द्वारा किया जाएगा।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं (Highlights):

  • स्थान: यीडा (YEIDA) सेक्टर में 5 एकड़ के प्राइम भूखंड पर स्थापना
  • संरचना: दो अत्याधुनिक डेटा सेंटर भवन
  • क्षमता: लगभग 7000 सर्वर रैक की नियोजित क्षमता
  • निवेश: दो चरणों में लगभग ₹400 करोड़ का निवेश
  • रोजगार: पूर्ण संचालन पर लगभग 100 योग्य पेशेवरों को रोजगार
  • समयसीमा: भूमि हस्तांतरण के 18 माह के भीतर व्यावसायिक संचालन प्रारंभ करने का लक्ष्य
  • फोकस: उच्च घनत्व डिजिटल संचालन एवं तेजी से बढ़ते एआई (AI) सेगमेंट को समर्थन

यह डेटा सेंटर व्यवसायों, सरकारी संगठनों और डिजिटल उद्यमों को अत्याधुनिक डिजिटल अवसंरचना उपलब्ध कराएगा, जिससे क्षेत्र की डेटा इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी।

हरित ऊर्जा और उन्नत तकनीक पर विशेष जोर।परियोजना में नवीकरणीय ऊर्जा समाधान, श्रेष्ठ श्रेणी की कूलिंग तकनीक और ऊर्जा-कुशल पावर सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे बिजली खपत कम करने और कार्बन फुटप्रिंट घटाने में सहायता मिलेगी।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की निकटता के कारण परियोजना को अबाधित विद्युत आपूर्ति एवं विकसित फाइबर नेटवर्क का लाभ प्राप्त होगा। इस संबंध में आज  19 फरवरी 2026 को, राकेश सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), YEIDA ने बी.के. सेल्स कॉर्पोरेशन को डेटा सेंटर की स्थापना हेतु 5 एकड़ भूमि आवंटन के लिए एलओआई (LOI) की पत्र  सौंपा । अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया आईएएस उपस्थित रहें .यह परियोजना उत्तर भारत को डेटा और डिजिटल नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।