नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ सहित विभिन्न जिलों की दिव्यांग प्रतिभाओं के अद्वितीय हुनर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से देश की राजधानी दिल्ली में ‘उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव– हुनर है तो कदर है’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आगामी 5 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव – हुनर है तो कदर है” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन मावलंकर ऑडिटोरियम, कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, संसद मार्ग पर 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान ने बताया कि इस उत्सव में दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों से दिव्यांग प्रतिभाओं की टीमें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके प्रयासों से कई दिव्यांगजनों को पेंशन सुविधा दिलाई गई है और उन्हें मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।
इस आयोजन में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था, रविशा फाउंडेशन सहित घुघुती फाउंडेशन, स्वथान NGO, महावेला सनराइज और महिला सेवा शक्ति फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहेगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं।
बैठक में दिल्ली-एनसीआर के कई बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, फिल्मकारों और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुटता के साथ सहयोग का आश्वासन दिया। उत्तराखंड प्रकोष्ठ, दिल्ली के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के मीडिया प्रभारी मदन मोहन सती ने भी हर संभव सहयोग देने की बात कही।
उत्तराखंड दिव्यांग लोक कला उत्सव के सितारे
- सुरेन्द्र कमांडर
- धन सिंह कोरंगा
- पूरन राठौर
- रेखा मेहता
- विजय बिष्ट
- प्रेमा विश्वास
- कु. अंजलि
- कु. सरोज
- प्रवीन नेगी
- पं. सुधीर ग्वाड़ी
- निर्मला मेहता
- रोशन लाल
- मुकेश अनुरागी
- सतीश मधुर
- निर्मल अनुरागी
- नीलिमा
इस अवसर पर महाकौथिग संयोजक राजेंद्र चौहान, लोक गायिका कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, संरक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र हलशी, उदय मंमगाई राठी, हरिदत्त, प्रभा बिष्ट, कविता करगेती, लक्ष्मण रावत, देवेंद्र रावत, कैप्टन यशवंत सिंह रावत, इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी ढौडियाल, सुषमा जोशी, लता रावत, शीला पंत, रेनु उनियाल, संजय उनियाल, सरोजिनी रावत, देवकी रावत, कुशाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष जगत रावत, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध थपलियाल एवं सभी कर्मठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे।



