KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका और क्लास-1 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सेशन 2026-27 के लिए बालवाटिका और क्लास-1 एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हो चुके हैं। पेरेंट्स 02 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
केवीएस एडमिशन की तैयारी कर रहे पेरेंट्स को कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है, वरना फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है।
केवीएस बालवाटिका और क्लास-1 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से 02 अप्रैल तक चलेंगे। केवीएस के योग्यता-पात्रता वाले पेरेंट्स को ही अपने बच्चों का एडमिशन करा सकते हैं। इसलिए पेरेंट्स को केवीएस एडमिशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, आयु सीमा, रिजर्वेशन, डॉक्यूमेंट्स, स्कूल प्रेफरेंस, कैटेगरी आदि की सही जानकारी पता होनी चाहिए। यहां एडमिशन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं, जिनका अभिभावकों को ध्यान रखना जरुरी है।
सही कक्षा और उम्र सीमा
केवीएस में एडमिशन के लिए हर कक्षा के लिए अलग आयु सीमा तय की गई है। फॉर्म भरते समय सही आयु सीमा का ध्यान रखना होगा, वरना गलत जानकारी देने पर फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है।
- बालवाटिका-1: 3 से 4 वर्ष
- बालवाटिका-2: 4 से 5 वर्ष
- बालवाटिका-3: 5 से 6 वर्ष
- कक्षा-1: 6 से 8 वर्ष
सही डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
- जिस कक्षा में एडमिशन लेना है, उससे पहले वाली कक्षा की मार्कशीट/ रिपोर्ट कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट)
- आवास प्रमाण पत्र (एड्रेस प्रूफ)
- आधार कार्ड
- स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी)
- आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट)- अगर लागू होता है तो
- EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है तो)
- APAAR आईडी
- पैरंट का जॉब ट्रांसफर सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है तो)
- पेरेंट्सट का अपडेटेड सर्विस सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)
सही स्कूल प्रेफरेंस
पेरेंट्स को फॉर्म में स्कूल प्रेफरेंस भरते समय भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें पास के केंद्रीय विद्यालयों के प्रेफरेंस भरने चाहिए। क्योंकि बाद में स्कूल प्रेफरेंस में बदलने का मौका नहीं दिया जाता है। सीट अलॉटमेंट प्राथमिकता और उपलब्ध सीट के आधार पर होगा।
सही कैटेगरी
सभी केंद्रीय विद्यालयों में सभी नए एडमिशन में अनुसूचित जाति के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC- NCL) के लिए 27% सीटें आरक्षित होंगी। वहीं कुल सीटों में से 3% सीटें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित होंगी। इसलिए कैटेगरी चुनते समय ध्यान रखें। क्योंकि गलत कैटेगरी भरने पर एप्लीकेशन फॉर्म रद्द हो सकता है।
सिंगल एप्लीकेशन
ध्यान रहे एक बच्चे के लिए एक ही एप्लीकेशन फॉर्म भरा जाएगा। डुप्लीकेट आवेदन करने पर आपका फॉर्म कैंसिल हो सकता है।
फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
केवीएस का फॉर्म भरते समय दी जाने वाली जानकारी सही होनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्म स्पेलिंग की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। जन्म तिथि सही भरी हो। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही होनी चाहिए। क्योंकि एडमिशन से संबंधित अपडेट उसी पर मिलेंगे।
3 से अधिक स्कूलों के लिए अप्लाई नहीं
अक्सर पेरेंट्स का यह सवाल होता है कि एक फॉर्म पर कितने केंद्रीय विद्यालयों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, इसका जवाब है तीन। तीन स्कूलों से अधिक के लिए आवेदन नहीं कर सकते है। अधिक ऑप्शन्स पर विचार नहीं किया जाएगा। पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले केवीएस गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।



