Petrol Diesel-CNG Price:

Petrol Diesel-CNG Price: देशभर में आज से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में भारी बढ़ोतरी की है।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम सीधे तौर पर तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। जबकि सीएनजी पर दो रूपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और CNG के नए रेट

तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल में ₹3.14 प्रति लीटर की सीधी वृद्धि किए जाने के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं अगर हम डीजल की बात करें, तो डीजल में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी, जबकि CNG के लिए 79.09 प्रति किलो देना होगा। यह भारी बढ़ोतरी राजधानी के लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बहुत ही बड़ा और चिंताजनक झटका है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे अन्य प्रमुख महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कहां कितनी कीमत में पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कितनी भारी हुई बढ़ोतरी?

दिल्ली के अलावा देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी पेट्रोल की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी आई है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3.29 रुपये बढ़कर अब 108.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई की बात करें, तो वहां भी पेट्रोल के दामों में 2.83 रुपये का भारी उछाल आया है और इसकी नई कीमत 103.67 रुपये प्रति लीटर तय कर दी गई है। वहीँ डीजल की बात करें तो कोलकाता शहर में डीजल के दामों में 3.11 रुपये का भारी इजाफा हुआ है, जिसके बाद वहां एक लीटर डीजल 95.13 रुपये में बिक रहा है। मुंबई में भी डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 93.14 रुपये प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा चेन्नई में डीजल की कीमत 2.86 रुपये बढ़ाई गई है, जिससे वहां डीजल का नया और बढ़ा हुआ रेट अब 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सीएनजी की कीमत भी बढ़ी

शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे इलाके में देखा जाएगा। कीमत बढ़ने से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो तय की गई है। नोएडा और गाजियाबाद में यह 87.70 रुपये प्रति किलो हो गई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की कीमत 87.58 रुपये प्रति किलो हो गई है। गुरुग्राम में यह 84.12 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि रेवाड़ी में 83.70 रुपये प्रति किलो और करनाल में 83.43 रुपये प्रति किलो नई दर तय की गई है।

NCR में CNG के नए रेट:

दिल्ली‑एनसीआर और आसपास के शहरों में CNG की नई कीमतें इस तरह हैं:

  • दिल्ली (NCT)- ₹79.09 प्रति किलो
  • नोएडा- ₹87.70 प्रति किलो
  • गाजियाबाद- ₹87.70 प्रति किलो
  • मुजफ्फरनगर- ₹87.58 प्रति किलो
  • मेरठ- ₹87.58 प्रति किलो
  • शामली- ₹87.58 प्रति किलो
  • गुरुग्राम- ₹84.12 प्रति किलो
  • रेवाड़ी- ₹83.70 प्रति किलो
  • करनाल- ₹83.43 प्रति किलो