नई दिल्ली: देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7वें नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आज, 04 अक्टूबर 2026 को नवाब पटौदी जामिया क्रिकेट ग्राउंड में शानदार आगाज़ हुआ।
उद्घाटन समारोह में ISSA फाउंडेशन के सुनील नेगी एवं श्रीमती सुषमा नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद ध्वजारोहण किया गया और तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
उद्घाटन समारोह में सुचिका तारियाल मुख्य खेल अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सुचिका तारियाल ने हाल ही में संपन्न 19वें एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
समारोह में फाउंडेशन के द्विंगत खेल महासचिव स्वर्गीय विक्रम सिंह नेगी और अपने सहयोगी बीएम फाउंडेशन के स्वर्गीय बलबीर नेगी की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें उत्तराखंडी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय जोशी, डॉ. इंद्र सिंह नेगी, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के महावीर सिंह राणा, वरिष्ठ खेल पत्रकार राजेंद्र सजवाण, एम.सी.डी. शाहदरा के चेयरमैन यशपाल श्रीमान कैंतुरा, ,समाजसेविका श्रीमती लक्ष्मी रावत, श्रीमती बविता नेगी, महासचिव पवन कुमार मैठाणी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली, डॉ. तिलोमणी भट्ट तथा एडवोकेट जगदीश वोरा, उत्तराखंड म्यूजिक डायरेक्टर एवं महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहानसहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।
देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
आज के उद्घाटन मैच में उत्तराखंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहाड़ बॉयज़ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ बॉयज़ ने मैन ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट के पहले शतकवीर लक्ष्य सिंह के शानदार 100 रनों की बदौलत 220 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड क्रिकेट क्लब की पूरी टीम केवल 102 रन ही बना सकी। इस तरह पहाड़ बॉयज़ ने शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया।

















