“रोड नही तो वोट नही”, कल्जीखाल ब्लॉक के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

0
412
road nahi to vote nahi

कल्जीखाल: पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल विकास क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र डांगी के दो राजस्व गांव तकलना एवं सुरालगांव के ग्रामीणों ने “रोड नही तो वोट नही” स्लोगन के साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को स्थानीय गाँव के शौर्य चक्र विजेता शहीद मनीष पटवाल की दादी के नेतृत्व में “रोड नही तो वोट नही” को लेकर लोक सभा चुनाव 2019 का बहिष्कार करने निर्णय लिया गया।

बतादें कि चुनाव बहिष्कार को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीण 19 मार्च को शहीद मनीष पटवाल की दादी के नेतृत्व में सड़क नही तो वोट नही का चेतवानी भरा ज्ञापन जिला अधिकारी को दे चुके हैं। रविवार को एक बार फिर ग्रामीणों ने शहीद की दादी की अध्यक्षता में आगामी चुनावों में मतदान को लेकर रणनीति बनाई। जिसके कहा गया है कि यदि चुनाव से पहले ग्रामीणों को सड़क को लेकर लिखित अस्वाशन नही दिया गया तो दोनों गांव मजबूरन मतदान करने मतदान केन्द्र नही जाएंगे।

देवभूमि संवाद.कॉम के लिए कल्जीखाल से जगमोहन डांगी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:

“शहीद मनीष पटवाल” के नाम पर सड़क निर्माण की मांग हुई तेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here