Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, 2022 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, 2022 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

0
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, 2022 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

देहरादून : उत्तराखंड में सियासत से एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक त्रिवेंद्र कैबिनेट के वरिष्‍ठ सदस्‍य व वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एलान किया है कि वे आगामी वर्ष साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, पार्टी हाईकमान और भारतीय जनता पार्टी को इस फैसले से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने ये भी साफ किया है कि वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वे जनता की सेवा करते रहेंगे। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी समेत विपक्षी पार्टियां और आम जनता उनकी इस घोषणा का अलग अलग मतलब निकाल रहे हैं।