Home उत्तराखण्ड सीएम त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया 5 माह का...

सीएम त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया 5 माह का वेतन, पत्नी और बेटियों ने भी दी धन राशि

cm-relief-fund

देहरादून: देश में इस समय कोरोना का संकट मंडरा रहा है। इस मुश्किल भरी परिस्थिती में हर कोई दान कर देशवासियों की मदद को आगे आ रहा है। पीएम मोदी की अपील के बाद पूरे देशभर से मदद मिल रही है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम के राहत कोष में अपना 5 महीने का वेतन दान करने का फैसला लिया है।

इसके अलावा CM की पत्नी सुनीता रावत ने 1 लाख रुपये का दान दिया और उनकी दो बेटियों ने भी CM राहत कोष में 52,000 रुपये का दान किया है।