नोएडा महाकौथिग:  दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा उत्तराखंडी मेला (13वाँ महाकौथिग) आगामी 21 दिसंबर(गुरुवार)  से नोएडा स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 तक चलने वाले 5 दिवसीय महाकौथिग मेले के लिए आज प्रातः 11 बजे नोएडा स्टेडियम में 1महर्षि पांडनी वेद वेदांग विधा पीठ गुरुकुल ग्रेटर नोएडा के आचार्य रविकांत दीक्षित द्वारा 5 वेदपाठी ब्राह्मण आचार्यों द्वारा भूमि पूजन संपन्न हुआ।

भूमि पूजन के बाद महाकौथिग मेले की आयोजक संस्था द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेले के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस बार का महाकौथिग का मंच उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित विश्वनाथ चौक काशी विश्वनाथ मंदिर का मंच सजेगा। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, रीति रिवाज, औद्योगिक विकास एवं धार्मिक परंपराओं व प्रगति का अद्भुत संगम एक ही जगह, नोएडा स्टेडियम मे देखने को मिलेगा। इसके बाद उन्होंने 13वें महाकौथिग मेले की विधिवत रूपरेखा जारी की।

13वाँ महाकौथिग मेले का विधिवत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

पहला दिन:  (वृहस्पतिवार 21 दिसम्बर)  2023

प्रातः 9:00 बजे हवन पूजन,

प्रातः10:30 बजे  महाकौथिग का उदघाटन

11:30 बजे नंदा देवी माँ भगवती यात्रा

अपराहन 3:30 पर प्रसिद्ध कलाकारो की प्रस्तुति जिसमे लोक गायक सौरभ मैठानी, लोक गायक मुकेश शर्मा, इंदर आर्य, लोकगायिका दीपा नगरकोटी, मृणाल रतूड़ी।

शाम 7:45 बजे से 8 बजे तक महा आरती शिव स्तुति

दूसरा दिन:  (शुक्रवार, 22 दिसम्बर) 2023

  1. प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता
  2. अपराहन 3:30 बजे से 4:00 बजे स्व. हीरा सिंह राणा की याद मे डॉ. अजय ढौंडियाल का गायन,

लोक गायक संजय कुमोला, लोक गायक राकेश गुसाईं, लोक गायिका मीना राणा

  1. उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड
  2. शाम 7:45 बजे से 8 बजे तक महा आरती शिव स्तुति

तीसरा दिन:  (शनिवार 23 दिसम्बर 2023)

  1. प्रातः 10: 3:00 बजे से दोपहर 1: 00बजे तक गढ़वाली कुमाऊनी कवि सम्मेलन
  2. सायं 3:30 बजे से प्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां। (लोक गायक रोहित चौहान, लोक गायिका प्रियंका चंद, लोक गायिका अनुराधा निराला)
  3. शाम 7:45 बजे से 8 बजे तक महा आरती शिव स्तुति

चौथा दिन:   (रविवार 24 दिसम्बर 2023)

  1. प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक सुपर मॉम प्रतियोगिता
  2. साय 3:30 बजे से 7:30 बजे तक प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति (लोक गायक रूहान भारद्वाज, लोक गायिका करिश्मा शाह, लोक गायक चंद्र प्रकाश)
  3. शाम 7:45 बजे से 8 बजे तक महा आरती शिव स्तुति

पांचवां एवं अंतिम दिन:  (सोमवार 25 दिसम्बर 2023)

  1. प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता
  2. सांय 3:30 बजे से 7:30 बजे तक सूरताल संग्राम टॉप 6 (जज कल्पना चौहान, साक्षी डोभाल, अविनाश भारद्वाज, शगुन उनियाल, दीपिका राज, प्रियांसु आर्य, फाल्गुनी घनसेला, संदीप सोनू)
  3. साय 7:30 बजे शिव स्तुति
  4. रात्रि 7:30 बजे से 8:00 बजे तक पुरस्कार वितरण व मेला समापन होगा।

इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान, कल्पना चौहान, अध्यक्ष आदित्य घिल्डियाल, महासचिव लक्ष्मण रावत, उपाध्यक्ष हरीश असवाल, जगत रावत, नरेन्द्र बिष्ट (निक्कू भाई), विनोद कवटियाल, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, रोहित चौहान, विकास, तान्या, सुबोध थपलियाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल नोएडा स्टेडियम गेट न-4, सेक्टर 21 ए, नोएडा मे संम्पन होगा।