नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन से बीते 5 जनवरी को लापता हुए पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र (थलीसैंण)के रौली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह नेगी अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। समाजसेवी उदय ममगांई राठी ने बताया कि राठ क्षेत्र के ग्राम रौली पट्टी चोपड़ा कोट थलीसैंण, ज़िला पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी बीती 5 जनवरी 2024 से दिल्ली के निजामुद्दीन से लापता हैं। काफी खोजबीन के उपरांत 13 जनवरी 2024 को साउथ दिल्ली के सन लाइट कलोनी थाने में उनकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा पुलिस अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।

उनका परिवार निरंतर खोज में लगा हुआ है। निज़ामुद्दीन क्षेत्र में काफी खोजबीन के उपरांत कोई सुराग नही मिल पाया। उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया है कि यदि लापता व्यक्ति सुरेंद्र सिंह नेगी के बारे में किसी को भी कोई जानकारी मिले तो मोबाइल न. 7088834509 पर सूचना दें।

उदय ममगाईं राठी