covid-19-case-in-india

Coronavirus in India Latest Updates: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचनी शुरू कर दी है। यहाँ कोरोना संक्रमण के हर रोज रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों के आंकड़े भी हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों ने दुनिया के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3,14,835 नये मामले सामने आए, जो दुनिया में अबतक का सर्वोच्च आंकड़ा है। यही नही भारत में बीते 24 घंटे में 2,104 कोरोना मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया है।

जिसके बाद देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हो चुकी है। जबकि अब तक इस बीमारी से कुल 1,84,657 लोगों की जान जा चुकी है। वहीँ देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है, जबकि अब तक कुल 1,34,54,880 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके  हैं। ज्यादातर नए मामले 10 राज्यों में ही पाए गए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सबसे ज्यादा इन्हीं राज्यों में नए मामले पाए गए हैं।

  • पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस: 3,14,835
  • पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 2,104
  • पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए:  1,78,841
  • भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा-  1,59,30,965
  • भारत में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 1,84,657
  • भारत में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या-1,34,54,880
  • भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 22,91,428

अब तक कुल वैक्सीनेशन- 13,23,30,644

राज्यों में कोरोना के नए मामले

  • बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 67 हजार से ज्यादा नए केस
  • बीते 24 घंटों में यूपी में 33 हजार से अधिक नए केस
  • बीते 24 घंटों में दिल्ली में 24,638 नए केस