FI-and-HI

ग्रेटर नोएडा: गुरुवार 30 अगस्त से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूबीएम इंडिया द्वरा आयोजित तीन दिवसीय फ़ूड इंग्रेडिएंट्स और हेल्थ इंग्रेडिएंट्स (FI & HI India) एग्जीबिसन का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया है। तीन दिनों तक चली फूड इंग्रेडिएंट्स व हैल्थ इंग्रेडिएंट्स, प्रोसेसिंग तथा पैकेजिंग पर आधारित इस प्रदर्शनी में देश विदेश की लगभग 200 से ज्यादा कंपनियों में भाग लिया।

फ़ूड इंग्रेडिएंट्स पर आधारित इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से तैयार किए गए इंडियन फ़ूड, आर्गेनिक मसाले, बास्केटस, फूड प्रोसेसिंग एक़ुइप्मेन्ट्स तथा पैकेजिंग इंडस्ट्रीज में प्रयोग किये जाने वाले उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।

यूबीएम द्वारा इस तरह के फ़ूड इंग्रेडिएंट्स और हेल्थ इंग्रेडिएंट्स एग्जीबिसन पिछले 13 वर्षों से देश के कई हिस्सों में आयोजित किये जा रहे हैं। हालाँकि ग्रेटर नोए में यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस एग्जीबिसन में आर्गेनिक फार्मिंग से तैयार हर्बल जूस एवं मेडिसिन की कंपनी अम्बे एनएस एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्ट्स लोगों को काफी पसंद आये। जडीबूटियों से निर्मित आयुर्वेदिक जूस एवं दवाओं के क्षेत्र में तेजी से उभरती कंपनी अम्बे एनएस एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्ट्स के बारे में कंपनी के सीईओ सुबोध नेगी ने देवभूमिसंवाद.कॉम के संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि हर्बल के क्षेत्र में उनका काफी लम्बा अनुभव है।

इससे पहले वे डाबर समूह में लगभग 25 वर्षों तक इसी फील्ड में सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल, एकेश्वर ब्लॉक के सुबोध नेगी ने बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं के क्षेत्र में अपने 25 वर्षो के लम्बे अनुभव को लेकर उन्होंने 3 वर्ष पहले अम्बे एनएस एग्रो के साथ सीईओ के तौर पर कार्य करना शुरू किया। और बहुत कम समय में आज उनकी कंपनी हर्बल मेडिसिन के क्षेत्र में ऊँचा मुकाम हासिल कर चुकी है। आर्गेनिक तथा हर्बल उत्पादों की विदेशों में बढती मांग के चलते आज अम्बे एनएस एग्रो का लगभग 75 से 80 % उत्पाद विदेशों में निर्यात किया जा रहा है।

FI-and-HI