paschimi-delhi-mahakautik-2023

Uttarakhand Mahakautik 2023: उत्तराखंड सांस्कृतिक सामाजिक विकास मंच (रजि.) द्वारा आगामी 7,8 व 9 अप्रैल 2023 को एफएमएस स्कूल, जय विहार, पश्चिमी दिल्ली में प्रथम उत्तराखंड महाकौतिक का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली के सबसे बड़े तीन दिवसीय महाकौतिक की तैयारियां जोरों पर हैं।

उत्तराखंड सांस्कृतिक सामाजिक विकास मंच के अध्यक्ष विनोद पन्त ने बताया कि त्रिदिवसीय प्रथम महाकौतिक में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुतियां दी जायेंगी। इसके साथ ही महाकौतिक में उत्तराखंडी खान पान, खाद्य सामग्री, पारंपरिक वस्तुएं, पारम्परिक जेवर व परिधान के लगाये जायेंगे। दर्शक यहां पर अपने उत्तराखंड की वस्तुओं की खरीददारी भी कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि महाकौतिक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के अधिक से अधिक लोगों खासकर हमारी नई पीढ़ी को अपने पहाड़ की लोक कला एवं संस्कृति से रूबरू करवाना है। तीन दिवसीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। जिसमे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गजेन्द्र राणा, फौजी ललित जोशी, प्रकाश काहला, राकेश खनवाल, गोपाल मठपाल, मुकेश कठैत, बिशन हरियाला, रेशमा शाह, रमेश बाबू गोस्वामी, गौरव बिष्ट, गौरव पन्त, चन्दन फुलारा, आदि अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कला एंव संस्कृति की झलक, चित्रकारी प्रतियोगिता, उत्तराखंडी पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजन के स्टॉल, उत्तराखंडी टैलेंट हंट तथा लक्की ड्रॉ रहेंगे।

तीन दिवसीय महाकौतिक कार्यक्रम की रूपरेखा

प्रथम दिवस 07 अप्रैल, 2023

  • मेले का उद्घाटन समारोह प्रातः 10 बजे
  • राज राजेस्वरी माँ नंदा देवी डोली एंव कलश यात्रा प्रात: 10:30 बजे
  • दीप प्रज्वलन एंव आवाहन (मंत्रों उच्चारण द्वारा), 12 बजे
  • ग्वेलज्यु नृत्य नाटिका एंड वीर माधो उत्तराखंडी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सिंह भंडारी नृत्य नाटिका सांय 3 बजे
  • लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति सांय 4 बजे से रात 10 बजे तक

द्वितीय दिवस 08 अप्रैल, 2023

  • उत्तराखंडी सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुति, सायं 4 बजे
  • दीप प्रज्वलन एंव देव आवाहन (मंत्रों उच्चारण द्वारा), सायं 4:30 बजे
  • उत्तराखंड संस्कृतिक प्रस्तुतियां (पश्चिमी दिल्ली की विभिन्न सोसायटियों द्वारा) सांय 5 बजे
  • लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक प्रस्तुतियां सांय 5:30 बजे से सांय 10 बजे तक

तृतीय दिवस 09 अप्रैल, 2023

  • उत्तराखंड सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुति सायं 4 बजे
  • दीप प्रज्वलित एंव देव आवाहन (मंत्रों उच्चारण द्वारा) सायं 4:30 बजे
  • उत्तराखंडी संस्कृतिक प्रस्तुतियां (पश्चिमी दिल्ली की विभिन्न सोसायटियों द्वारा) सांय 5 बजे
  • विजेताओं को पुरस्कार एंव बुजुर्गों का सम्मान समारोह सांय 6 बजे
  • कार्यक्रम समापन सांय 10 बजे