Uttaraini-Makaraini Kauthik Mahotsav 2024

उतरैणीमकरैणी कौथिक महोत्सव 2024: पर्वतीय प्रवासी जन कल्याण समिति इंदिरापुरम द्वारा आगामी 12 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक शिप्रा मॉल मैदान इंदिरापुरम में तीन दिवसीय उतरैणी-मकरैणी कौथिक महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं।

तीन दिवसीय कौथिग महोत्सव में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक (जागर सम्राट) प्रीतम भारतवाण, ललित मोहन जोशी, प्रकाश काहला, सत्येंद्र फंरडियाल, उत्तम रावत, कुलदीप पटवाल, अमित कोहली, लोक गायिका हेमा आर्य, दीपा चौहान, हेमा रावत, पार्वती मनराल के अलावा कोमल राणा का डांस ग्रुप अपना जलवा बिखेरेंगे।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि उतरैणी मकरैणी कौथिक महोत्सव 2024 के शुभारंभ से पहले आगामी रविवार, 7 जनवरी 2024 को शिप्रा मॉल ग्राउंड पर भूमि पूजन के साथ ही डोली यात्रा निकाली जाएगी।

उतरैणी-मकरैणी कौथिक महोत्सव 2024 कार्यक्रम

  • 7 जनवरी 2024 (रविवार) को डोली यात्रा और भूमि पूजन
  • 12 जनवरी 2024 (शुक्रवार) सुबह 11:00 से 2:00 तक मंगल गीत प्रतियोगिता, दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक देवभूमि लोक कलाकारों की प्रस्तुति
  • 13 जनवरी 2024 (शनिवार) सुबह 11:00 बजे से 2:00 तक बच्चों की प्रतियोगिता, दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक उत्तराखंड की लोक कलाकारों की प्रस्तुति
  • 14 जनवरी 2024 (रविवार) सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 तक मातृशक्ति द्वारा उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों की प्रतियोगिता, दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 8:00 तक जाकर सम्राट प्रीतम भारतवाण की प्रस्तुति।

इस आयोजन में पर्वतीय प्रवासी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सागर रावत, महासचिव दिनेश बडोला, संरक्षक विजय रावत, कार्यक्रम संयोजक चिरंजी लाल भट्ट, कोषाध्यक्ष चंपा मनराल, मोहन नेगी, सतीश कुकरेती, सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशक मेहरबान सिंह रावत, वरिष्ठ सलाहकार विनोद कबटियाल, उपाध्यक्ष रूप सिंह रौथाण, कमल खत्री, राकेश नेगी, उम्मेद पुंडीर, सुबोध कोटनाला, सचिव नंदन मेहता, व्यवस्थापक शैलेन्द्र रावत, नंदा बल्लभ कोठरी, मीडिया प्रभारी जोगेंद्र, सौरभ कबटियाल, दीपक भट्ट, मनोज जुयाल, राजेश जोशी समेत समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता अहम भूमिका निभाएंगे।