masks Wearing mandatory in Delhi

Face Mask Mandatory in Delhi: देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, प्राइवेट फोर व्हीलर में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों को जुर्माना नहीं देना पड़ेगा।

बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2146 नए संक्रमित मिले, 1840 मरीज ठीक हुए। वहीं, 8 संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 11,889 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, देश में बुधवार को 16,299 नए केस मिले, 19,431 संक्रमित ठीक हुए। जबकि 53 लोगों की मौत हो गई। देश में पॉजिटिविटी रेट 4.64% बनी हुई है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। यहां बुधवार को 1847 नए केस मिले, 7 मरीजों की मौत हुई।