Home उत्तराखण्ड चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, संयोगवश बड़ा हादसा टला

चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, संयोगवश बड़ा हादसा टला

837
almora-rodvej-bus

अल्मोड़ाद्वाराहाट-अल्मोड़ा रूट पर चलने वाली रोडवेज बस में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते ही टल गया। वाकिया उस वक्त का है जब द्वाराहाट से अल्मोड़ा को आते हुए बस चालक को कोसी पार करते ही चक्कर आ गया। यह देख यात्री काफी घबरा गए। लेकिन बस चालक ने स्थिति को खुद भांप लिया और रास्ते में बस रोक दी। इससे एक बड़ा संभावित हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों से खचाखच भरी रोडवेज बस सुबह जैसे ही कोसी कस्बा क्रॉस कर एसबीआई के पास पहुंची तभी चालक की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। देखते ही देखते चालक कांपने लगा और बस का संतुलन खोने लगा। यह देख चलती बस में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। संयोगवश इसी बीच चालक किसी तरह से बस रोकने में कामयाब हो गया। चालक को जिस तरह चलती बस में चक्कर आया यदि यह घटना कहीं और हुई होती तो बड़ा हदसा हो सकता था। यात्रियों का कहना है कि चालकों का नियमित मेडिकल जांच करानी चाहिए। हो सकता है चालक को कोई और बीमारी से पीड़ित हो।