Home एजुकेशन/ जॉब्स पशुपालन निगम में 10वीं,12वीं तथा स्नातक के लिए 7875 पदों पर निकली...

पशुपालन निगम में 10वीं,12वीं तथा स्नातक के लिए 7875 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन

39928
BPNL Vacancy 2022

Bhartiya Pashupalan Nigam Limited recruitment 2022: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने 10वीं, 12वीं, स्नातक पास युवाओं के लिए 7,875 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उक्त भारतियों के लिए 17 नवंबर 2021 को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके अनुसार आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण नियंत्रण अधिकारी, प्रशिक्षण प्रभारी, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रशिक्षण सहायक पदों पर नियुक्तियां की जानी है।

भारतीय पशुपालन निगम भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की ऑफिशल वेबसाइट https://www.bharatiyapashupalan.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2022 है। इसके लिए आयु सीमा 21 से 45 साल रखी गई है। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

भारतीय पशुपालन निगम के विभन्न पदों पर भर्ती का विवरण

  • पद – प्रशिक्षण नियंत्रण अधिकारी, प्रशिक्षण प्रभारी, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रशिक्षण सहायक
  • संख्या – 7875 पद
  • सैलरी – 12,800 -21,700 रुपया
  • आयु सीमा – 18 से 45 वर्ष
  • नौकरी स्थान – संपूर्ण भारत
  • आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन
  • परीक्षा मोड – ऑनलाइन
  • चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, इंटरव्यू
  • ऑफिशियल वेबसाइट – https://www.bharatiyapashupalan.com/

योग्यता एवं पात्रता

भारतीय पशुपालन निगम वेकेंसी के लिए संपूर्ण भारत के इच्छुक अभ्यार्थी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं / 12वीं / स्नातक पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। दोनों ही एग्जाम का वेटेज 50 परसेंट रहेगा, इनमें मिले नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। एग्जाम का सिलेबस और बाकी डिटेल्स अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए नोटिफिकेशन में जाकर देख सकेंगे।

ऑनलाइन अप्लाई के लिए क्लिक करें

नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में 10वीं से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए समूह ग के 201 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन शुरू, यहाँ करें ऑनलाइन आवेदन