NEET UG Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG) का परिणाम जारी कर दिया है। नीट परिणाम स्कोर व रैंक एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल नीट UG की परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं।

राजस्थान की तनिष्का ने 715 अंक (99.9997733 पर्सेंटाइल) स्कोर कर किया टॉप 

नीट यूजी 2022 में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया है। तनिष्का ने 720 में से 715 मार्क्स हासिल किये। नीट यूजी ऑल इंडिया टॉपर तनिष्का कार्डियो, न्यूरो या ऑन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन हासिल करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आप खुद को स्थापित करके दूसरों की मदद करके। तनिष्का रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। तनिष्का ने इस साल 12वीं कक्षा 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है, जबकि 10वीं कक्षा में उसने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके अलावा तनिष्का ने JEE Main 2022 परीक्षा भी 99.50 पर्सेंटाइल हासिल करके उत्तीर्ण की है।

राजस्थान की तनिष्का के अलावा तीन अन्य उम्मीदवारों के भी 715 अंक ही हैं। जिनमे दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरी रैंक, कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरी, कर्नाटक की रुचा पावाशे को चौथी और तेलंगाना की एराबेली सिद्धार्थ राव को पांचवीं रैंक हासिल हुई है।

उत्तराखंड से रिया है टॉपर
बुधवार देर रात जारी NEET Result की सूची के अनुसार उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है।

ग्रेटर नोएडा की श्वेता राणा ने आल इंडिया में 817वीं रैंक हासिल की

नीट यूजी परीक्षा में ग्रेटर नोएडा की श्वेता राणा ने 680 अंक प्राप्त कर आल इंडिया में 817वीं रैंक हासिल कर पूरे शहर का नाम रोशन किया है। मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी सुरमन सिंह राणा की होनहार बालिका श्वेता राणा ने 12वीं तक की पढाई सेंट जोसेफ्स स्कूल ग्रेटर नोएडा से की है। वर्तमान में उनका परिवार ओमिक्रोंन-3 ग्रेटर नोएडा में रहता है।

नीट यूजी  के टॉप 50 आल इंडिया रैंकर्स

रैंक       स्टूडेंट्स का नाम      राज्य      मार्क्स

1       तनिष्का                 राजस्थान     715

2       वत्स आशीष बत्रा       दिल्ली        715

3       ऋषिकेश नागभूषण गांगुली कर्नाटक  715

4       रुचा पवाशे           कर्नाटक         715

5 इराबेली सिद्धार्थ राव         तेलंगाना       711

6 ऋषि विनय बालसे           महाराष्ट्र         710

7 अर्पित नारंग                पंजाब             710

8 कृष्णा एस आर            कर्नाटक           710

9 ज़ील विपुल व्यास          गुजरात           710

10 हाज़िक़ परवीज़ लोन जम्मू और कश्मीर   710

11 सयंतनी चटर्जी         पश्चिम बंगाल        710

12 मट्टा दुर्गा साई कीर्ति तेजा आंध्र प्रदेश      710

13 ब्रजेश वीणाधर शेट्टी       कर्नाटक         710

14 अनुष्का मंडल          पश्चिम बंगाल       710

15 नुनि वेंकट साईं वैष्णवी आंध्र प्रदेश         706

16 जय दीपक राज्यगुरु      गुजरात            706

17 शुबा कौशिक          कर्नाटक              705

18 अंकुश एस गौड़ा       कर्नाटक            705

19 अनमोल गर्ग            दिल्ली              705

20 साहिर नवल बजाज     महाराष्ट्र             705

21 वैदेही झा महाराष्ट्र 705

22 देबंकिता बेरा पश्चिम बंगाल 705

23 मुरीकी श्री बरुनी कर्नाटक 705

24 अनुष्का आनंद कुलकर्णी गोवा 705

25 गुल्ला हर्षवर्धन नायडू आंध्र प्रदेश 705

26 अविलाश भादुरी पश्चिम बंगाल 705

27 रिशित अग्रवाल दिल्ली (एनसीटी) 705

28 आदित्य कामथ अम्मेम्बल कर्नाटक 705

29 सनिका अग्रवाल मध्य प्रदेश 705

30 त्रिदेव विनायक एस तमिलनाडु 705

31 पटेल हेली मेहुलभाई गुजरात 705

32 नितांत भाविक जोशी गुजरात 705

33 वासु वीरेन गर्ग दिल्ली (एनसीटी) 705

34 ईशान अग्रवाल उत्तर प्रदेश 705

35 अक्ष सूर्यवंशी दिल्ली (एनसीटी) 705

36 मंगसमुद्रम हर्षित रेड्डी आंध्र प्रदेश 705

37 छप्पीड़ी लक्ष्मी चरित तेलंगाना 705

38 निशा हरियाणा 705

39 प्रिया सोमदत्त नायक ओडिशा 705

40 शिवम गुप्ता राजस्थान 705

41 कचना जीवन कुमार रेड्डी तेलंगाना 705

42 रोहित आर जे कर्नाटक 705

43 एम. हरिनी तमिलनाडु 702

44 ओम प्रभु छत्तीसगढ़ 701

45 सुभाष शर्मा मध्य प्रदेश 701

46 दिव्यांश फगेरिया राजस्थान 701

47 नंदिता पी केरल 701

48 रूपवतिया रुशी अरविंदभाई गुजरात 701

49 अक्षत हरियाणा 700

50 वरुम आधिथि तेलंगाना 700