nikhil-panwar

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE)  के गुरूवार को जारी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणामों में श्रीनगर के विद्या मंदिर स्कूलों के परिणाम शानदार रहा। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के छात्र निखिल पवार ने 95.80% अंको के साथ पूरे पौड़ी जनपद में टॉप किया है। जबकि प्रदेश की मेरिट लिस्ट में निखिल ने 14 वां स्थान प्राप्त किया है। निखिल को गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। बतादें कि पौड़ी जिले में टॉप करने वाले छात्र निखिल के पिता उमेश सिंह पंवार श्रीनगर के रोडवेज बस अड्डे में एक छोटी सी कैंटीन चलाते हैं। और इसी के सहारे ही वह अपनी आजीविका चलते हैं। निखिल की माँ राजी देवी गृहणी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने निखिल व उसके अभिभावकों को बधाई व शुभकानाएं दी हैं। निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों माता पिता को दिया है।

विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट गंगानाली के छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन

12वीं में विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट गंगानाली के छात्र अमन नौटियाल ने प्रदेश मेरिट में 18 वां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी इसी स्कूल के छात्र मयंक पंत ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 21 वां स्थान हासिल किया है. जबकि दीपांशु भंडारी और दीक्षा फस्र्वाण  ने प्रदेश में संयुक्त रूप से 22 वां स्थान हासिल किया है। विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट गंगानाली में इस वर्ष कुल 210 परीक्षार्थियों ने इंटर बोर्ड की परीक्षा दी थी, जिसमें 136 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 47 द्वितीय श्रेणी से पास हुए।

पौड़ी जनपद में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र

अमन नौटियाल, विद्या मंदिर श्रीकोट 93%

करन सिंह, जीआईसी चाकीसैण, 92%

पौड़ी जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन छात्र

निखिल पंवार, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर                        95.80%

प्रणव देवशाली, जेपीआईसी कोटद्वार                               95.60%

पियूष रावत, राजमती देवी विद्या मंदिर तिमली, पौड़ी              94.80%

मयंक पंत, विद्या मंदिर श्रीकोट श्रीनगर                              94.40%

दीपांशु भण्डारी, विद्या मन्दिर श्रीकोट श्रीनगर                        94.2%

दीक्षा फरस्वाण, विद्या मन्दिर श्रीकोट, श्रीनगर                       94.2%

शिवानी रावत, जेपीआईसी कोटद्वार                                 93.8%

गार्गी ध्यानी, विद्या मन्दिर क्यूंकालेश्वर,  पौड़ी                        93.8%

मानसी, विद्या मन्दिर क्यूंकालेश्वर, पौड़ी                             93.6%