Padma Award 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें 02 पद्म विभूषण, 06 पद्म भूषण और 58 पद्मसमेत कुल 66 पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लोक कार्य के लिए पद्मभूषण से सम्मानित किया गया।

सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया, यह सम्मान उनकी पत्नी एक्ट्रेस–सांसद हेमा मालिनी ने लिया। इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार के कई अन्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। पहले नागरिक अलंकरण समारोह में भारत की राष्ट्रपति ने 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें 02 पद्म विभूषण, 06 पद्म भूषण और 58 पद्म शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे—कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि। ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। वर्ष 2026 के लिए, राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। जिनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म पुरस्कार शामिल हैं। शेष पुरस्कार विजेताओं को बाद में आयोजित होने वाले समारोह के दूसरे दौर में सम्मानित किया जाएगा।

5 हस्तियों को पद्म विभूषण

पद्म विभूषण के लिए कुल पांच हस्तियों के नाम को चुना गया था। इसमें से आज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. एन. राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायकी अंग शैली के माध्यम से वायलिन वादन में क्रांतिकारी योगदान और संगीत शिक्षा व प्रदर्शन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म विभूषण 2026 से सम्मानित किया है।

अभी कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस और पी. नारायण को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जाना बाकी है।

पद्म भूषण

वहीं, मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें से कुछ को आज सम्मानित किया गया है। शेष बचे लोगों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा

इन्हें सम्मानित किया गया

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाविद्, पत्रकार एवं समर्पित राष्ट्रवादी नेता भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जनसेवा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • बैंकर उदय कोटक को इंडस्ट्री में राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला क्षेत्र में विज्ञापन जगत के दिग्गज, दिवंगत पीयूष पांडे को ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया। पत्नी नीता जोशी ने यह सम्मान लिया।
  • वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। उनके बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को दिया गया।
  • शतावधानी आर गणेश को कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • कल्लिपट्टी रामसामी पलानीस्वामी को मेडिसिन के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया।

पद्म सम्मान

एक्टर आर माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मके लिए चुना गया है। इनमें से कुछ को आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेष बचे हुए लोगों को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा।

  • विश्व बंधु को कला क्षेत्र में पद्म से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी इंदु देवी ने यह सम्मान लिया।
  • भरत सिंह भारती कला क्षेत्र में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • तगा राम भील कला क्षेत्र में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर खेल में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • रतिलाल मोहन लाल बोरीसागर साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र पद्म से सम्मानित किया गया।
  • कुमार बोस कला क्षेत्र में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • जनार्दन बापूराव बोथे समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • स्वामी ब्रह्मदेव समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • प्रोसेनजित चटर्जी कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • देवकी अम्मा जी समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ रामचद्रं गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • तेची गुबिन समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ एचवी हाण्डे चिकित्सा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • गफरुद्दीन मेवाती जोगी कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • मीर हाजी कासिम कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • रघुवीर खेडकर कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • आर कृष्णन किटना मरणोपरांत कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • जर्मनी के डॉ लार्स क्रिस्चियन कोच कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष ममिडाला जगदेश कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म पुरस्कार मिला।
  • दिव्यांग ऊंची कूद खिलाड़ी एवं पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को खेल में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • के.विजय कुमार को सिविल सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • श्रीरंग देवबा लाड को कृषि में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • अंकेगौड़ा एम को समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • प्रो. सरोज मंडल को चिकित्सा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • बुद्ध रश्मि मणि को पुरातत्व विज्ञान में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • निलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला को समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • महेंद्र कुमार मिश्र को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • तृप्ति मुखर्जी को कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • हरिमाधव मुखोपाध्याय मरणोपरांत कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • सोलर ग्रुप के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल को भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • पुदुचेरी के सिलंबम खिलाड़ी के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूए।
  • धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या को कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • कैलाश चंद्र पंत को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • गरिमेल्ला बालकृष्ण प्रसाद को मरणोपरांत कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • प्रो. डॉ राजेंद्र प्रसाद को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ गुडुरु वेकेंट राव को चिकित्सा क्षेत्र में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • दीपिका रेड्डी को कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी को चिकित्सा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • हरिचरण शइकीय को कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • प्रो. वेम्पटि कुटुंब शास्त्री को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • जम्मू कश्मीर के शफी शौक को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • हॉकी कोच बलदेव सिंह को खेल में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • युमनाम जात्रा सिंह मरणोपरांत कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • अशोक कुमार सिंह को विज्ञान एवं इंजनियरिंग में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • शिवशकंरी को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ आर श्रीधर को रेडियो ब्राडकास्टिंग में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • प्रो.श्याम सुंदर को चिकित्सा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ. एसजी सुशीलम्मा को समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • एन स्वामीनादन को कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ केवल कृष्ण ठकराल को चिकित्सा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ गोपाल जी त्रिवेदी मरणोपरांत विज्ञान एवं इंजीनियरी में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • अरविंद वैद्य को कला में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • प्रो. जुजुर वासी को विज्ञान एवं इंजीनियरी में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ नारायण व्यास को पुरातत्व विज्ञान में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ. गंभीर सिंह योनजेन को साहित्य एवं शिक्षा में पद्म से सम्मानित किया गया।
  • डॉ हैली वार को समाज सेवा में पद्म से सम्मानित किया गया।