भारत सरकार द्वारा पंजीकृत देश की प्रतिष्ठित संस्था गुरु फाउन्डेशन ने भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयन्ती पर 22दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर रोहतक, हरियाणा में भव्य आयोजित कार्यक्रम किया।जिसमें देश के गिने चुने लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षकों को जो निरंतर सच्ची निष्ठा और समर्पण के साथ भावी पीढ़ी का सफलतापूर्वक से मार्गदर्शन तथा प्रेरणा दायिनी साहित्य के सृजन का कार्य कर रहे हैं। उन्हे “द एजुकेशनिस्ट अवार्ड-2022” से सम्मानित किया गया।
लब्ध प्रतिष्ठा के मूल्यांकन में राजकीय इन्टर काॅलेज सुमाडी में हिन्दी अध्यापक तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल शिक्षा बिभाग में नशा उन्मूलन प्रभारी के दायित्व के निर्वहन करने वाले शिक्षक अखिलेश चन्द्र चमोला को भी इस सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। संस्थान के पदाधिकारियों ने चमोला को सम्मानित करते हुए कहा कि निरन्तर प्रेरणा दायिनी साहित्य का सृजन, भावी पीढ़ी का भयमुक्त वातावरण में मार्गदर्शन तथा उनमें भारतीय संस्कृति के बीज रोपित तथा हमारा संकल्प नशा मुक्त खुशहाल उत्तराखण्ड, बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, दुल्हन ही दहेज है,निर्धन छात्रों को प्रेेरित करना,आदि अतुलनीय मुहिम समय-समय पर चमोला द्वारा सम्पादित की जाती रही हैं।इस तरह के ब्यक्तित्व की खोजबीन करके समय-समय पर संस्थान द्वारा इस तरह के प्रेरक ब्यक्तियों की प्रतिभा को भव्य आयोजित मन्च में सम्मानित करने का कार्य किया जाता है।



