श्रीनगर गढ़वाल महिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 78 वें जन्मदिवस को विनोद मैठाणी अध्यक्ष महानगर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया गया। भारत के निर्माण में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने भारत में कम्प्यूटर क्रांति एवं संचार क्रांति के साथ साथ वोटिंग की 21 साल की उम्र को घटाकर 18 साल के युवाओं को वोटिंग का अधिकार दिलाया।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना कराई। गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायती राज का फैसला लिया। भारतीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाने का काम किया। इसके साथ ही 1985 में अयोध्या के विवादित स्थल का ताला खुलवाकर 1989 में मंदिर निर्माण का फैसला किया।

कार्यक्रम के अवसर पर वीरेन्द्र सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह पुण्डीर, संजय कुमार फौजी, श्रीमती मीना रावत, उमेद सिंह मेहरा, सुमन आनन्द, विजय रावल, राजेन्द्र रावत, साफिया खान, रजनी देवी, कुसुम लता, शिप्रा डोभाल, रेखा कृथवाल, यशोदा कावड़ा, राकेश आहुजा, कविता वर्मा, सुधा तिवाड़ी, आयशा, सुरेशी देवी, गंगा पटेल, सोनम पटेल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।