सतपुली : पौड़ी जनपद के अंतर्गत सतपुली के मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में बंधु वर्ग सेवा समिति ने एक और गरीब व जरूरतमंद कन्या का विवाह धूमधाम से संपन्न किया। दो दिवसीय शादी समारोह की सारी व्यवस्था ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम एवं बंधुवर्ग सेवा  समिति ने की।

ग्राम पहर गांव थल्दा, जहरीखाल पौड़ी गढ़वाल निवासी प्रेमलाल की पुत्री पूजा की शादी ग्राम पाताल एयकेश्वर विकास खंड निवासी धीरेंद्र पाण्डे के पुत्र आशीष कुमार के साथ संपन हुई। मकर संक्रांति के पर्व पर आज निर्धारित तिथि पर ठाकुर सुंदर सिंह चौहान बृद्धाश्रम में बंधुवर सेवा समिति के सहयोग से दो दिवसीय शादी समारोह धूमधाम से संपन्न कर दूल्हा दुल्हन को भावभीनी विदाई दी गयी।

इस शादी समारोह में बंधुवर सेवा समिति की तरफ से सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां तय की गई थी। सभी ने अपनी अपनी जिम्मेदारियों के साथ यह शुभ विवाह पहाड़ी रीति रिवाज के साथ सम्पन्न करवाई। साथ ही  ठाकुर सुंदर सिंह चौहान परिवार ने भी इस शादी समारोह में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। बालिका के पिता प्रेमलाल और माता प्रीति देवी ने बंधुवर सेवा समिति एवं ठाकुर सुंदर सिंह चौहान परिवार के सहयोग और सेवाभाव के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया और उनकी परिवार की सुख समृद्धि के लिए परमात्मा से कामना की।

इस अवसर पर बंधुवर बंधुवर्ग सेवा समिति के अध्यक्ष  पूर्व प्रधान माया देवी, पूर्व प्रधानाचार्य गंगा सिंह बिष्ट, रणवीर सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, राज कमल सिंह, पंडित विनोद पोखरियाल, राजेंद्र प्रसाद नैथानी, प्रमोद रौथाण, सच्चिदानंद डुकलाण, कैप्टन रणवीर सिंह नेगी, निकिता चौहान, जगमोहन डांगी, विनोद चौहान, डबल मियां, मनीष खुगशाल तथा ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम की संचालिका सोनिया बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा उत्तराखंड क्षत्रीय उत्थान सीमित कोटद्वार द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम एवं बंधु वर्ग सेवा समिति के इस नेक पहल की सहारना करते हुए माता मंगला एवं भोले महाराज द्वारा हंस फाउंडेशन की तरफ  से वधू पक्ष को 30, 000/- रुपये आर्थिक  सहायता की धनराशि के रूप में प्रदान की गयी। साथ ही वर वधू के लिए वस्त्रों का जोड़ा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस शुभ अवसर पर वर वधू ने वृद्ध आश्रम में समलौण के तौर पर वृक्ष रोपण भी किया।

जगमोहन डांगी की रिपोर्ट