पौड़ी। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के विजयी होने पर विधायक राजकुमार पोरी ने अनिल बलूनी को सांसद चुने जाने पर एवं केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर अपने पौड़ी स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से सम्मानित कर मिष्ठान वितरित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विधायक पोरी ने कहा कि यह जीत भारत की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हुई है, जनता के अपार प्यार स्नेह से तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह नेगी, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री शशि चन्द्र रतूड़ी, भाजपा पौड़ी नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, ओमप्रकाश जुगराण विधायक प्रतिनिधि सुबोध नौटियाल, मनोज रावत, गौरव रावत, नितिन रावत, अभिषेक नेगी, भाजपा पौड़ी नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति सुंदरियाल, भाजपा पौड़ी ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता डोभाल, बीरा भंडारी, नीलम जुयाल, मंजू बहुगुणा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयूर भट्ट सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।