देहरादून : रोजगार के लिए उत्तराखंड छोड़ बाहरी राज्यों में गए प्रवासियों का प्रदेश वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 2,49,806 लोगों ने वापस उत्तराखंड आने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। जबकि बीते 24 मई तक बाहरी राज्यों से 1,60,019 प्रवासी उत्तराखंड लौट चुके हैं।
उत्तराखंड लौटे प्रवासियों में सबसे ज्यादा 58266 लोग अकेले दिल्ली से हैं। जबकि उत्तर प्रदेश से 24902, हरियाणा से 23759, महाराष्ट्र से 9894, चंडीगढ़ से 9658, पंजाब से 9439, राजस्थान से 8923, गुजरात से 7957, कर्नाटक से 5770 तथा 1451 अन्य राज्यों से उत्तराखंड पहुंचे हैं। वहीँ उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से दूसरे जनपदों को आने एवं जाने वाले व्यक्तियों की संख्याः 58,859+60,053= 1,18,912 हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड से अन्य राज्यों को जाने के लिए 48, 917 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। जिनमे से 44,128 लोग अपने अपने राज्यों को लौट चुके हैं।
हालाँकि पिछले तीन दिनों से कोरोना के मामले बढ़ने से पर्वतीय क्षेत्र में दहशत बढ़ने के साथ ही लोग बाहर से आने वालों को लेकर अधिक सर्तक हो गये हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण स्तर पर लोग बाहर से आने वालों को लेकर ज्यादा ही भयभीत हैं। गांवों से मिल रही खबरों के अनुसार बाहर से आने वाले हर शख्स को हर नजर शक की नजरों से देख रही है। गांवों में कोरोना का खौफ किस कदर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन लोगों का कोरेंटाइन पूरा हो गया है, लोग उनसे मिलने से भी डर रहे हैं। राज्य में अब तक कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 332 पहुँच गया है।
सरकार ने अगले 5 दिन में बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासी उत्तराखंडियों को लाने और राज्य में फंसे बाहर के लोगों को भेजने की कार्ययोजना बताई है।
आगामी 05 दिवसों की कार्य-योजना
- गुजरात, तेलंगाना, पुने, सूरत, दिल्ली, चेन्नई, उत्तर प्रदेष आदि राज्यों से फंसे हुए व्यक्तियों को रेल एवं बस से लाने हेतु प्रक्रिया गतिमान।
- पुणे से लालकुआं स्पेषल रेल दिनांक 25.05.2020 की रात्री 10ः00 बजे प्रस्थान करेगी।
- त्रिवेन्द्रम से हरिद्वार स्पेषल रेल दिनांक 26.05.2020 को प्रातः 05ः00 बजे आगमन करेगी।
- जयपुर से काठगोदाम तथा दिल्ली से हरिद्वार एवं काठगोदाम स्पेषल रेल आगामी 2-3 दिनों में प्रस्तावित।
- उत्तर प्रदेष के मुज्जफरनगर एवं बहेड़ी से उत्तराखण्ड तथा उत्तराखण्ड से मुज्जफरनगर एवं बहेड़ी लोगों को बसों के माध्यम से लाने एवं भेजने की प्रक्रिया गतिमान।
- दिनांक 26.05.2020 से 28.05.2020 तक देहरादून से फैजाबाद, गोरखपुर, रायबरेली के लगभग 5044 प्रवासीयों भेजने की प्रक्रिया गतिमान।
- नेपाल से बनबसा के रास्ते 29.05.2020 को 295 व्यक्ति (25 उत्तराखण्ड के प्रवासी) तथा 30.05.2020 को 385 भारतीय नागरिकों का आगमन प्रस्तावित।
- उत्तराखण्ड आने वाले समस्त प्रवासी व्यक्तियों को जो अपने स्वयं के वाहन से उत्तराखण्ड आना चाहते हैं, को तेजी से E-Pass जारी किये जा रहे हैं।
https://devbhoomisamvad.com/wp-content/uploads/2020/05/corona-positive-in-pauri-ga.jpg



