corona positives migrants found today in uttarakhand

Coronavirus (covid-19) : उत्तराखंड में सोमवार को कुल 32 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 8 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में 17 नए कोरोना पॉजिटिव आये हैं. जिनमे से 09 लोग नैनीताल (08 महाराष्ट्र से और एक दिल्ली से), 06 हरिद्वार (सभी मुम्बई से) से, 01 उधमसिंह नगर (फिरोजाबाद) तथा 01 टिहरी (मुम्बई) से हैं. इससे पहले आज दोपहर में आये रिपोर्ट में 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी. जिनमे से 04 मरीज उधमसिंह नगर जनपद के, 02 चमोली जिले के, 01 देहरादून का, 03 हरिद्वार के, 03 पौड़ी गढ़वाल के, 01 टिहरी गढ़वाल का तथा 01 पिथोरागढ़ का रहने वाला है. इस तरह सोमवार को कुल 32 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 349 पहुंच गई है।

जिलेवार कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा

जिला       संक्रमित मरीज
नैनीताल              126
देहरादून               76
यूएस नगर             48
हरिद्वार              23
अल्मोड़ा               12
टिहरी                 11
उत्तरकाशी           10
चंपावत               10
चमोली               09
बागेश्वर              08
पौड़ी                  07
रुद्रप्रयाग             03
पिथौरागढ़            03

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में आज फिर मिले 15 कोरोना पॉजिटिव, 332 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा