पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत मनियारस्यूं पट्टीके ग्राम नैथाणा में पुरिया नैथानी सेवा ट्रस्ट द्वारा पुरिया स्मारक महोत्सव का अयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. ग्राम नैथाणा स्थित पुरातत्व विभाग द्वारा नव निर्मित वीर पुरिया नैथानी जी की (घोड़े पर सवार तलवार हाथ में लिए) आकर्षक प्रतिमा का वैसे तो बीते 10 मार्च को (आचार संहिता लगने से पूर्व) क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने लोकार्पण कर दिया था। पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा प्रतिमा के निचले मंजिल पर भव्य वीर पुरिया स्मारक भवन के साथ ही एक फोटो गैलरी भी स्थापित कर रखी है, जो वीर पुरिया नैथानी से जुड़े उनकी शौर्य पराक्रम के चित्रों से सजी है। जो रविवार को आमजन मानस के दर्शन के लिए समर्पित कर दिया गया.

इस स्मारक महोत्सव में मुख्य अतिथि एनआरआई रहे एवं वीर पुरिया नैथानी के वंशज वैज्ञानिक डॉ सतीश चंद्र नैथानी रहे। डॉ सतीश चंद्र नैथानी जी का आज 90 वां जन्म दिवस भी था। उन्हें वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के सभी पद अधिकारियों ने एवं उपस्थित अतिथियों ने जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी। महोत्सव में बतौर विशिष्ठ अतिथि महेन्द्र सिंह राणा ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल ने प्रतिभाग किया। उनका नैथाना पहुँचने पर नैथानी बन्धुओं एवं क्षेत्र वासियों ने ढोल दमाऊ एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में अटल आदर्श राइका कांसखेत की शिक्षिका अंजली रावत एवं शिक्षक घनानंद बगासी के निर्देशन में छात्र छात्राओं द्वारा गढ़ चाणक्य वीर पुरिया नैथानी पर आधारित बेहतरीन नाटक का मंचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वही राइका पुरियाडांग की छात्रा आराधना रावत द्वारा नॉन स्टॉप गीत नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। पुरिया स्मारक समारोह में नन्हें नन्हें ढोल वादक हिमाशु व विनीत की जोड़ी ने ढोल वादन कला की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हमे अपने पूर्वजों को सदैव स्मरण करना चाहिए। पुरिया नैथानी का जन्म 22 अगस्त 1648 को ग्राम नैथाना में हुआ था। पुरिया नैथानी को गढ़वाल का चाणक्य भी कहा जाता है। उन्होने मुस्लिम रजा से अपनी बुद्धिमानी से जजिया कर माफ करवाया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पुरिया नैथानी पर शोध पत्र के नाम डॉ पुष्कर मोहन नैथानी द्वारा लिखी पुस्तिका का अतिथियों एवं पुरिया सेवा ट्रस्ट द्वारा विमोचन भी किया गया। वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील नैथानी, संरक्षक निर्मल प्रकाश नैथानी ने समस्त नैथानी ने दिल्ली एनसीआर देहरादून आदि शहरों से आए नैथानी बन्धुओं एवं क्षेत्रीय गांवो से भारी संख्या में आई महिला मंगल दलों का आभार व्यक्त किया

प्रमुख राणा सहित सभी ने स्मारक में जाकर पुरिया नैथानी स्मारक पुस्तिका में हस्ताक्षर भी किए। मुख्यातिथि डा0 सतीश चन्द्र नैथानी ने कहा की वह 90 वर्ष की आयु में भी स्वस्थ हूं। क्योंकि वह साल में एक माह के लिए अपने गांव नैथाना प्रवास करते है। वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील नैथानी,संरक्षक निर्मल नैथानी रिटायर्ड कर्नल प्रवीन चन्द्र नैथानी जी, पूर्व आई जी रिटायर्ड एस एस कोठियाल, बी एस कोठियाल,पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी कनिष्ठ प्रमुख अर्जन सिंह पटवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश नैथानी जी,ग्राम प्रधान नैथाणा महाकान्त नैथानी, पूर्व प्रधान सुदामा प्रसाद नैथानी, राजेन्द्र प्रसाद नैथानी डा0 गिरीश चन्द्र नैथानी डा0 नीरज नैथानी श्रीधर प्रसाद नैथानी, मनोज नैथानी,विजय नैथानी, प्रधान थापला,राकेश कुमार रिटायर्ड कर्नल आनन्द मोहन थपलियाल, ज्योलोजिकल सर्वे से सुनील नैथानी,राष्ट्रीय कवि डॉ राजेश नैथानी,अशोक रावत,पूर्व प्रधानाचार्य मनोहर सिंह रावत श्रीमती माधुरी नैथानी, श्रीमती प्रभा नैथानी, जगमोहन सिंह डांगी विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए महिला मंगल दलों के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य समस्त मातृशक्ति समस्त नैथानी बन्धुओं कार्यक्रम में उपस्थित रहे महोत्सव का संचालन हेमंत मोहन नैथानी ने किया।