कल्जीखाल : विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत घंडियाल के नजदीक कल देर शाम एक बाइक अचानक स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक कल ग्राम बुटली के दो युवक दीपावली की खरीददारी करने घंडियाल बाजार आये थे। देर शाम घर वापस जाते समय रास्ते में उनकी बाइक अचानक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा दोनों घायल युवकों को सतपुली के चमोलीसैंण स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें देर रात को ही देहरादून स्थित जॉली ग्रांट हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

आज सुबह हमारे संवाददाता द्वारा क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी एवं जिलाधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे को इस घटना से अगवत करवाया गया। दोनों युवक बहुत ही गरीब घर से हैं। और मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कल दीपावली त्यौहार पर खरीदारी करने स्थानीय बाजार घंडियाल आए हुए थे। देर सायं घर जाते समय उनकी बाइक स्लिप हो गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। उन्हे पहले चमोलीसैन ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हाई  सेंटर रैफर कर दिया। इस संबंध में विधायक ने मदद का भरोसा दिया है। और उनसे परिजनों से बात कर हाल-चाल जाना।