भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने शुक्रवार को उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ी जाति मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

पौड़ी जिले से मयूर भट्ट बने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष

बीजेपी ने मयूर भट्ट को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मीना गैरोला को पौड़ी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सरजीत तोमर को अन्य पिछड़ा वर्ग, अमर सिंह को किसान मोर्चा, नगमा ताफिक को अल्पसंख्यक मोर्चा, नरेंद्र टम्टा को अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की पौड़ी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने सभी जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए जल्द ही मंडल स्तर पर मोर्चा का गठन करने को कहा है।

यह भी पढ़ें:

भाजपा पौड़ी की नई जिला कार्य समिति की घोषणा, जानिए किन्हें मिली जिम्मेदारी

किस जनपद में किन्हें मिली जिम्मेदारी देखें पूरी लिस्ट।