Home उत्तराखण्ड उत्‍तराखंड में तीन दिन तक बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

उत्‍तराखंड में तीन दिन तक बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

govt offices in uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सख्ती बढाने का फैसला लिया है. राज्‍य सरकार ने उत्‍तराखंड में तीन दिन यानी रविवार तक सरकारी दफ्तरों को बंद करने के आदेश दिए हैं। सचिव डा. पंकज कुमार पांडे द्वारा इसका आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोकथाम के लिए आवश्‍यक सेवाओं को छोड़कर राज्‍य के सभी कार्यालय तीन दिन यानी 24, 25 और 26 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इन तीन दिनों में कार्यालयों के भीतर व परिसर में सेनिटाइज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड : गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख