inner-wheel-club-greater-no

ग्रेटर नोएडा:  इनर व्हील क्लब संस्था की महिलाओं ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के अपना स्कूल के पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर 100 से अधिक बच्चों को गरम कपड़े, फल, बिस्कुट व मिठाईयां बांटी।

inner-wheel-club-greater-no

इनर व्हील क्लब संस्था का मकसद जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देशय था ऐसे बच्चों के चेहरे पर खुशी लाना जो परिस्थिति वश आर्थिक रूप से असमर्थ हैं। क्लब की प्रधान डॉ. शैली गर्ग ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करके जो आंतरिक संतुष्टि का आभास होता है, वह किसी पूजा से कम नहीं है। उन्होंने अपना स्कूल के सदस्यों को स्लम बस्तियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए बधाई दी।

इस कार्यक्रम में  इनर व्हील क्लब की सदस्य डॉ. सुनैना गुप्ता, डॉ. सीमा, सुनीता गर्ग, मोनिका, अनीता सिंगला, रिया, निशी, सोनिका व रेणुका उपस्थित रहीं।