ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दो दिन के दौरे पर गौतमबुद्धनगर पहुंच गये हैं। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी जीबीयू के गेस्ट हाउस में ही करेंगे। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री नोएडा के सेक्टर 39 स्थित कोविड़ अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज शाम 5.50 बजे गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में बने हैलीपेड पर उतरा। जहां पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलआई, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेरी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें सांसद व सभी विधायक मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस व प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने जनपद में कोरोना महामारी के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।



